मुंगेर मे मारपीट का एक वीडियो वायरल होने के बाद सच्चाई आई सामने

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में पिछले दो दिनों से मारपीट का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमे साफ देखा जा सकता है की दो पक्ष में महिला पुरुष कैसे आपस में एक दूसरे के साथ उठा पटकी लठम लाठी कर रहे है। जब इस वायरल वीडियो की तहकीकात की गई तो यह वायरल वीडियो मुंगेर मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर असरगंज थाना क्षेत्र का मासूम गंज पंचायत के सती स्थान का निकला जहां चार डिसमिल जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुआ । जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी बबलू सिंह और कृष्मोहन सिंह के बीच चार डिसमिल जमीन को ले विवाद चल रहा था और दो दिन पूर्व ही इस जमीन के विवाद में दोनो पक्षों में काम कर मारपीट हुआ । जिसके बाद मामला थाना भी गया जहां दोनो के बीच समझौता हुआ और तारापुर अनुमंडल कार्यालय ने दोनो के बीच विवाद को देखते हुए धारा 163बी एन एन एस के तहत कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी है ।

वहीं इस मामले में बबलू सिंह ने बताया की जमीनी विवाद को सारा मामला हुआ और इसमें उनके द्वारा अनुमंडल में जा धारा 163 लागू करवा दिया गया है । वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है की कैसे दोनों पक्षों के बीच झगड़ा में मारपीट किया जा रहा है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article