अंबानी के परिवार को दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात ने कॉल करके खुद को नंबर 1 आतंकवाद बताया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर देश के सबसे बड़े उद्योगपति से जुड़ी है। जिनको परिवार के साथ जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि किसी अज्ञात ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर से जान से मार देने की धमकी मिली है। एंटीलिया कांड के बाद अब दूसरी बार अम्बानी और उनके परिवार को यह धमकी मिली है।

दरअसल, इस बार रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एक अज्ञात नंबर से फोन आया है। जिसमें अज्ञात शख्स ने खुद को नंबर वन आतंकवादी बताया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने उस शख्स को पकड़ने के लिए 4 टीमों को लगाया था। जिसका नतीजा रहा कि एक घंटे के कम समय में ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही। कॉल डिटेल्स निकालने में जुटी है।

Share This Article