उगते सूर्य को अर्घ देकर चार दिवसीय महापर्व छठ हुआ सम्पन्न

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर: उगते सूर्य को अर्घ देकर चार दिवसीय महापर्व छठ सम्पन्न हुआ। सुबह सुबह भगवान भाष्कर के निकलते ही अर्घ देकर आशीर्वाद लिए। गौरतलब है कि सूर्य उपासना का महापर्व छठ साल भर में दो बार आता है। एक बार छठ कार्तिक पक्ष में यानी नवंबर माह में आता है। वही दूसरा छठ व्रत का पर्व चैत पक्ष में आता है। दोनों ही पर्व को छठ व्रती काफी धूमधाम से इस पर्व को मानते हैं। सूर्य उपासना का महापर्व छठ बिहार का सबसे बड़ा पर्व है। इस पर्व को मनाने के लिए दूर-दूर से लोग अपने घर बिहार पहुंचते हैं और धूमधाम से इस पर्व को मानते हैं। चैती छठ बीते शुक्रवार से शुरू हुआ था।

नहाए खाए के साथ शुक्रवार को चैती छठ का शुभारंभ हुआ था। शनिवार को चैती छठ पर्व का दूसरा दिन खरना संपन्न हुआ था। वहीं रविवार को छठव्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दी थी। इसके बाद चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ का समापन सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article