जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा,पल्वी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने दी बधाई

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK : जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राज्यसभा सांसद सह पूर्व मंत्री संजय झा को बनाये जाने पर जदयू नेता और पल्वी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने बधाई दी है।

उन्होंने कहा हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतिश कुमार दूरदर्शी नेता हैं उनके द्वारा संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना पार्टी के लिए हितकर साबित होगा। इनके आने से तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जदयू कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी उसके बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई इससे साफ जाहिर होता है कि जनता दल यू कार्यकर्ता को महत्व देती है, जो भी ईमानदारी पूर्वक कार्य करेगा, जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा उस पर नीतीश कुमार की पैनी नजर रहती है। साथ ही पार्टी के अंदर कार्यकर्ताओं को सम्मान भी दिया जाता है। इसके अलावे जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिसमें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज दिलाने पर भी चर्चा हुई। जो हमारे राज्यहित में है। इसके साथ ही बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

जदयू की बैठक में जो प्रस्ताव दिए गए उसमें कहा गया कि जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता एक अनुशासित सिपाही की तरह काम करते हैं। लोकसभा चुनाव में बिहार में संगठन के सभी स्तरों पर पार्टी पदाधिकारी के साथ तालमेल और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद ने सफलता का मार्ग प्रशस्त किया। आगे संजीव श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि इस रणनीति का आगे भी हमारी पार्टी 2025 के विधानसभा चुनाव में भी प्रयोग करेगी। राज्य पदाधिकारी और जिला पार्टी के पदाधिकारी जब भी दौरे पर जाएं बूथ प्रभारी के संपर्क में रहने का जो निर्णय लिया गया वह भी स्वागत योग्य है। पार्टी द्वारा प्रस्ताव में कहा गया कि बिहार में एनडीए सरकार चलाने के साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गठन में हमारी पार्टी की भूमिका महत्वपूर्ण है। जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ी और 12 सीटों पर जीत दर्ज कराई। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के लिए प्रस्ताव में कहा गया हमारे लिए राजनीतिक सत्ता सेवा के लिए है भोग के लिए नहीं। हमारे नेतृत्व की यही सोच है इस राजनीतिक सत्ता का उपयोग सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक और सांस्कृतिक बदलाव एवं विकास के लिए होना चाहिए।

आगे संजीव श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि बिहार में पिछले 19 वर्षों में नीतीश कुमार ने सत्ता को व्यवस्था परिवर्तन का यंत्र बनाने की कोशिश की है, जेपी के संपूर्ण क्रांति की यही सीख है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article