- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चाय टोला कर्बला में शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार बाइक के टक्कर से 62 वर्षीय वृद्ध मदन महतो की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चाय टोला मुखबिरा निवासी मदन महतो घर से निकाल कर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान दोमंत्ता घाट की ओर से तेज रफ्तार में आरही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
लोगों ने धक्का मारने वाले युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल मदन महतो को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कासिम बाजार थाना अध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में यातायात थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

