पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, कहा कि कांग्रेस गरीब, दलित, वंचित, मजदूर, किसान के विकास का दीवार है …

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कल देश में पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ है. मैं वोटिंग करने वाले सभी लोगों को, विशेषकर हमारे पहली बार वोट दे रहे लोगों को बहुत बहुत बधाई देता हूं और उनका आभार भी व्यक्त करता हूं. मतदान के बाद अलग-अलग लोगों ने बूथ लेवल तक का जो विश्लेषण किया और जो जानकारियां मिल रही हैं, उससे ये विश्वास पक्का हो रहा है कि पहले चरण में NDA के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस गरीब, दलित, वंचित, मजदूर, किसान के विकास के सामने हमेशा दीवार बनकर खड़ी रही है. आज NDA सरकार गरीब के लिए कोई काम करती है तो कांग्रेस उसका मजाक उड़ाती है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article