पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने शक्ति संपर्क यात्रा रथ को किया रवाना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पूर्वी चम्पारण: मोतिहारी सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय गांधी कांप्लेक्स से सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए शक्ति संपर्क यात्रा रथ को रवाना किया। उक्त अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी नारी शक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर विमेन लेड डेवलपमेंट की एक नई

परिवर्तनात्मक युग की शुरुआत करना है। भाजपा का लक्ष्य केवल महिलाओं के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं द्वारा प्रेषित विकास का है। विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुरक्षित करना हमारा दायित्व है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई एतिहासिक कदम उठाए है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

श्री सिंह ने कहा कि देश में मोदी राज आने के बाद राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है। स्वास्थ्य और समृद्धि के साथ महिला सुरक्षा के लिए कड़े कानून भी बनाए गए हैं। यह रथ सभी विधानसभाओं में जाएगा, नारी शक्ति को उनके लिए किए गए कार्य की जानकारी देंगे, लाभार्थी संपर्क करेंगे, चाय पर चर्चा, महिला चौपाल एवं महिलाओं की छोटी बैठक भी करेंगे।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article