प्रखंड प्रमुख के बेटे के हत्त्या के बाद परिजनों से मिलने पहुँचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR VIDEO -भागलपुर –  नवगछिया पुलिस जिला में डीएसपी कार्यालय के सामने आठ मार्च को प्रखंड प्रमुख के बेटे के हत्या के बाद कल देर रात जाप प्रमुख पप्पू यादव मृतक के परिजनो से मिले। पप्पू यादव ने परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया साथ ही न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने नवगछिया एसपी से बात कर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया। पप्पू यादव ने कहा कि घटना दुखद है एसपी से बात हुई है 72 घण्टे के अंदर कार्रवाई की बात कही गयी है। अपराधी जो भी है उसे जेल में नहीं रहना चाहिए बल्कि उसका एनकाउंटर होना चाहिए। बता दें कि आठ मार्च को इस्माइलपुर प्रखंड प्रमुख मालती देवी के बेटे प्रोपर्टी डीलर मिथुन यादव डीएसपी कार्यालय के सामने गोदाम का निर्माण करवा रहे थे इस दौरान तीन नकाबपोश अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की इस दौरान तीन गोली मिथुन यादव को लगी थी जेएलएनएमसीएच में उसकी मौत हो गयी थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article