प्रेमिका के जिद्द के आगे झुका पुलिस – प्रेमी जोड़े की मंदिर में कराई शादी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- जब प्यार किया तो डरना क्या…मुगले आजम फिल्म का यह गाना मुजफ्फरपुर जिले के एक प्रेमी जोड़े पर सटीक बैठ रही है.यहां प्रेमिका की जिद की वजह से उसके अपने प्रेमी की शादी पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में संपन्न हो पाई है. यह शादी प्रसिद्ध गरीबनाथ मंदिर में शादी संपन्न कराई गई है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दें की दोनो सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र में किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में कई महीने से रहते थे लेकिन प्रेमिका को लगा कि प्रेमी अब उससे पीछा छोड़ना चाह रहा है तो प्रेमिका पहुंच गई सिकंदरपुर ओपी थाने, जहा लगाने लगी गुहार, फिर क्या पुलिस भी प्रेमिका के आगे झुक गई और प्रेमी को थाना बुलाया गया फिर दोनो के परिवार वालों से बात की गई और फिर बाबा गरीबनाथ मंदिर में बैंड बाजा के साथ दोनो की शादी पुलिस की मजूदगी में कराई है.

 

बताया गया की चांद और गोविंद की मुलाकात कई महीने पूर्व किसी काम के सिलसिले में हुई थी और फिर दोनो ने साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे और किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, लेकिन कुछ महीनो बाद प्रेमी भागने के चक्कर में था जिसके बाद प्रेमिका पहुंची थाना फिर पुलिस ने दोनो की कराई शादी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article