बारिश से बिगड़ेगा मौसम,ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, अलर्ट जारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWS PR DESK कैमूर: भभुआ समेत जिले के आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। नाविकों और किसानों को इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है।

दक्षिणी बिहार के चार शहरों मे रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद व गया एवं उत्तरी भाग के तीन शहर में हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, वज्रपात व कुछ स्थानों पर ओला गिरने के आसार हैं। इसे लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मौसम विभाग के अनुसार उप हिमालय पश्चिम बंगाल के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है। हालांकि, सोमवार से कैमूर(भभुआ) समेत जिले का मौसम शुष्क व सामान्य हो जाएगा।

सोमवार से अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि हो सकती है। शनिवार को कैमूर(भभुआ)सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। कैमूर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म जिला रहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article