आज के राशिफल में जाने ग्रहो का दशा और दिशा, इस राशिफल वाले को होगा फायदा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK– चंद्रमा और केतु कन्या राशि में। मंगल कर्क राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- तबीयत खराब हो सकती है। शत्रुता बढ़ेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान में दूरी। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। व्यापार भी आपका ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार की स्थिति ठीक है। गृह कलह से बचना चाहिए। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार की स्थिति अच्छी होगी। नाक,कान, गले की कोई बढ़ी परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखें। शिवजी की अराधना करें। उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी वर्जित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। थोड़ी सी हरी वस्तु पास रखना आपके लिए या गणेश जी की वंदना करना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- यात्रा में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। भ्रामक का अर्थ ये होगा कि ऐसा समाचार जिसमें सच्चाई नहीं है, लेकिन मन परेशान होगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार मध्यम है। थोड़ा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी ठीक है। यात्रा से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और साथ में ध्यान दें। नौकरी-चाकरी भी मध्यम दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम। गणेश जी की वंदना करें। सब ठीक होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article