बैंड बाजा के साथ फरार अभियुक्त के घर पुलिस,फिर हुआ कुछ ऐसा।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

ये तस्वीर देखकर ये मत समझिएगा कि किसी शादी विवाह के अवसर पर बैंड बाजा बज रहा है, और पुलिस बारात है, दरअसल बिहार के मुजफ्फरपुर में पड़ोसी पर जानलेवा हमले के मामले में फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजे के साथ मनियारी पुलिस इश्तेहार चिपकाने पहुंची. आरोपी के घर बैंड बाजा के साथ पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर पर इस्तेहार चिपकाया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आपकों बताते चलें कि पुरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के छपकी गांव की है. जहां कुछ महीने पूर्व एक आरोपी ने अपने कुछ लोगो के साथ मिलकर अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला किया था. जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसके बाद चार आरोपियों के उपर घायल व्यक्ति के द्वारा मनियारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. इस मामले में एक अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे है, इस मामले में कोर्ट से इश्तिहार का निर्देश निर्गत होने के बाद मनियारी थाना की पुलिस दल बल और बैंड बाजा के साथ थाना क्षेत्र के छपकी गांव पहुंची और आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article