मुंगेर के बबुआ घाट पर नहाने के क्रम में हजरतगंज बाडा निवासी दो बच्चे डूबे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -मुंगेर में बबुआ घाट पर स्नान कर के क्रम में दो बच्चों की गया गंगा में डूबे, इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार गंगा में डूबने वाले बच्चे हजरतगंज बाड़ा गली न0-2 और गली न0-8 के बच्चे है जिसमे एक का नाम तौफीक 13 वर्ष और दूसरे का नाम फैजान 12 वर्ष है दोनों के पिता कोई सब्जी बेचते तो कोई दैनिक मजदूरी करते है।इस मामले में दोनों बच्चों के परिजनों कि माने तो दोनों बच्चे कल दिन में ही मोहल्ला के कुछ बच्चों के साथ घर से खेलने के लिए कम्पनी गार्डेन आए थे और खेल कूद के बाद वे सभी बबुआ घाट नहाने चले गए।इन दिनों गंगा में पानी बढ़ा हुआ है और बच्चे गंगा में नहाने के क्रम गंगा के पानी मे अठखेली करने लगे जिसमे दो बच्चे अठखेली करने के क्रम में गंगा के तेज धार में फस गए और गया गंगा में डूब गए। जिसके बाद डूबने वाले बच्चों के साथ आए मोहल्ले के अन्य बच्चे इस घटना के बाद डर से भाग खड़े हुए और अपने घरों को चले गए और इस बात कि सूचना अपने परिजनों को नहीं दी।जब डूबने वाले बच्चों फैजान और तौफीक के परिजनों ने साथ आए से पूछताछ कि तो उन्हें देर शाम में पता चला कि उनके बच्चे दिन में ही नहाने के क्रम में गंगा में डूब गए है ये सुनने के बाद दोनों बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों को बच्चों के डूबने कि खबर मिलते ही वो लोग देर शाम को ही बच्चों के शवों कि तलाश में जुट गए है पर अभीतक दोनों बच्चों के शवों का पता नहीं लग पाया है,बच्चों का शव गंगा में ढूंढने के लिए कल शाम से स्थानीय गोताखोर लगे हुए और सुबह से बच्चों का शव गंगा में ढूंढने के लिए SDRF कि टीम को भी इस कार्य मे लगाया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article