रेलवे ने निकालें इतने पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- एन एफ रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत पुरुषों और महिलाओं के लिए 24 पदों की भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस संबंध में एन एफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी  डे ने बताया की पात्र खिलाड़ी, जो भारत के नागरिक हैं, उनसे ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह भर्ती लेवल एक से पांच तक विभिन्न पदों के लिए होंगी। विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ जून है। इच्छुक उम्मीदवार एन एफ रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (https://nfr.indianrailways.gov.in/) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सीपीआरओ ने बताया कि वेटलिफ्टिंग, गोल्फ, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल टेनिस के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। लेवल चार व पांच के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होना चाहिए।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article