राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू हुआ भारत जोड़ों यात्रा, न्याय का हक मिलने तक।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ों न्याय यात्रा मणिपुर के थॉ बल जिला के खों ग जो म इलाके के एक निजी मैदान से महती जनसभा को राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़ गे सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने संबोधित करते हुए झंडा दिखा कर शुरू किया।

भारत जोड़ों न्याय यात्रा, हम पहुंचेंगे हर घर तक, न्याय का हक मिलने तक, गली- गांव- मोहल्ला- संसद तक, न्याय का हक मिलने तक, के नारों को बुलंद करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह ,दामोदर गोस्वामी, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, टिंकू गिरी मोहम्मद समद, श्रवण पासवान, उदय शंकर पालित, विनोद उपाध्याय, बाल्मीकि प्रसाद, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, विशाल कुमार, पप्पू यादव, आदि ने गया शहर के हृदय स्थल चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा से आगाज करते हुए कहा कि मोदी सरकार के दस साल अमृत काल नहीं बल्कि अन्याय काल रहे हैं जिस दौरान सामाजिक, अर्थिक और राजनीतिक अन्याय हुआ है,इसी को ध्यान रखते हुए ये भारत जोड़ों यात्रा निकाली है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा 6713 किलोमीटर का सफर बस से और पैदल होगी, जो 66 दिनों में यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से गुज़रते हुए 20 या 21 मार्च 2024 को मुंबई में खत्म होगा।

नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ों न्याय यात्रा परिवर्तनकारी साबित होगी। देश के इतिहास में पहली बार 150 सांसदों का निलंबन, तथा विपक्ष की अनुपस्थिति में कई नए, नए निर्णय, कानून में संशोधन, तथा नया कानून बनाए गए, जिसके खिलाफ आमजन आंदोलित है, इस लिए भारत जोड़ों न्याय यात्रा निकालना समय की मांग है।

नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा, न्याय का हक मिलने तक के नारों को गया जिला के सभी 24 प्रखंडों, 332 ग्राम पंचायत, 3240 बूथ स्तर के संगठन के साथी घर- घर, जन- जन, में पहुँचाने का काम करेंगे।

नेताओं ने कहा कि विश्व लोकतंत्र के महानायक कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ों न्याय यात्रा देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ महँगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला आदि मुद्दों को उठाने का काम संपूर्ण भारत में कॉंग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता आमजन के साथ मिलकर गांव-गांव, घर-घर पहुँचाने का काम करेंगे।

भारत जोड़ों न्याय यात्रा, न्याय का हक मिलने तक बिहार में 425 किलोमीटर तथा सात जिलों में 04 दिनों तक होगी, जिसमें गया जिला के सभी कॉंग्रेस, युवा कॉंग्रेस, ए न स यू आई, कॉंग्रेस सेवा दल, महिला कॉंग्रेस, इंटक, कॉंग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, कॉंग्रेस किसान प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, कॉंग्रेस आई टी प्रकोष्ठ के सभी नेता, कार्यकर्ता मोबाइल नंबर 9891802024 पर मिस कॉल कर न्याय योद्धा जरूर बने तथा यात्रा में शामिल होने का काम करे ।

मणिपुर में महती जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज देश के अभिन्न अंग मणिपुर पर माननीय प्रधानमंत्री का कोई ध्यान नहीं है, जबकि मणिपुर महीनों से जल रहा है , सैकड़ों निर्दोष की हत्या हो चुकी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article