शादी के 4 साल बाद युवक ने पत्नी को छोड़कर किया दूसरी शादी 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर में शादी के चार साल बाद एक युवक ने सात फेरे की वह कसमें भूल गए और वह पत्नी को छोड़ दूसरी शादी कर रहे हैं दरअसल मामला जिले के दरियापुर इलाके का है जहां पर मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक लड़की ने युवक पर शादी के 4 साल बाद पैसे की डिमांड और जान से मारने का धमकी देने का आरोप लगाया है उन्होंने इस संबंध में महिला थाना में लिखित शिकायत दी है लेकिन पुलिस ने फिलहाल अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है पीड़िता का कहना है कि 2015 में उनसे मुलाकात हुई थी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था 2020 में उन्होंने शादी कर ली शादी के बाद वह दिल्ली चले गए दोनों एक निजी फैक्ट्री में काम करते थे जिसके बाद लड़का वापस घर से लौटा और फिर अपने पास रखने को तैयार नहीं हो रहा हैं लड़का के परिवार वाले अब उनकी शादी दूसरे जगह कर रहे हैं इधर मामले को लेकर महिला थाना अध्यक्ष ने लड़के के परिवार वालों को एक नोटिस भेजा है नोटिस में कहा है कि थाना पर जाकर अपना पक्ष रखें लेकिन लड़के के परिजन अभी तक थाने में अपना पक्ष नहीं रखा है इधर लड़की न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article