समाज कल्याण विभाग अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत बच्चों के बीच प्रमाण पत्र का विजय चौधरी ने किया वितरण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा:जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री सह नालंदा जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज नालंदा जिले में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत बच्चों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण एवं राजस्व भूमि सुधार अंतर्गत चिन्हित लाभुकों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र का वितरण किया।

इस अवसर पर एडीएम मंजीत कुमार ने कहा कि सरकार गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अभियान बसेरा 2 योजना के तहत चिन्हित 2734 भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शेष परिवारों को भी जल्द ही प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 64 ऐसे बच्चों को जिनके माता-पिता का देहांत हो चुका है, उन्हें 4000 प्रति माह का अनुदान तीन वर्ष तक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब बच्चों को शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगी।

अभियान बसेरा 2 योजना के तहत 3739 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें 2734 भूमिहीन परिवारों को चिन्हित किया गया था। उन्होंने कहा कि शेष परिवारों का भी सर्वेक्षण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article