अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बगीचे में एक मासूम बच्ची की हत्या, मचा हरकंप।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बगीचे से करीब 05 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया है मृत बच्ची की पहचान रुदल मांझी गनगनियाॅ फतेहपुर निवासी पायल कुमारी के रूप में हुआ है घटना की बाबत बताया जा रहा है कि बच्ची एक दिन पूर्व से भट्टे पर से लापता थी । ईट भट्टे पर काम कर रहे मजदूर ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ बिस्कुट लेने के लिए दुकान पर घटना के एक दिन पूर्व देखा गया था इसके बाद से बच्चे अचानक लापता हो गई परिजनों ने काफी खोजबीन किया तो बच्चे का शव दुसरे दिन रविवार को भट्टे के बगल के बगीचे में छत विक्षत अवस्था में पाया गया बच्ची एक दिन पूर्व से ही लापता थी मृतक बच्ची की मां सुनीता देवी ने बताया कि रिश्ते से उसके चचेरे चाचा 2 दिन पूर्व हमारे घर आए थे इसके बाद वह खाना खाकर घर पर ही रुके और भट्ठा पर आकर बच्ची को बिस्किट खिलाने के बहाने से लेकर गायब हो गया।

परिजनो आरोप है कि मृतक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिए जाने की आशंका परिजनो ने लगाया है मृतक के माॅ ने बताया कि आरोपी चाचा की हमारे बेटी पर गलत निगाह था जो मैने महसूस किया साक्ष्य छिपाने के ख्याल से बच्ची को बगीचे में जमा पत्तियों से जलाकर झुलसा दिया था जिससे कि शब की पहचान ना हो सके वही रात के वक्त जानवर गीदड के द्वारा शव को छत विक्षत कर दिया गया था इसके बाद शब को पहचाना बहुत मुश्किल हो रहा था मां सुनीता कुमारी ने बच्ची के हाथ में पहने हुए चूड़ी और कपड़े देखकर शबका शिनाख्त किया सुचना पर पहुंचे डीएसपी- विधि व्यवस्था लाॅ एण्ड आर्डर मंगलेश कुमार सिंह घटनास्थल पहूँच कर मामले की छानबीन किया फिलहाल परिजनो का आरोप है कि उसके चाचा ने बहला फुसला कर बच्ची को साथ ले गया था और उसकी हत्या कर दी ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article