अज्ञात वाहन के धक्के से 35 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर -अज्ञात वाहन के धक्के से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। भभुआ थाना क्षेत्र के डुमरैठ मोड़ पर अज्ञात वाहन के धक्के से 35 वर्षीय एक युवक डुमरैठ गांव निवासी स्व सोमारू राम का बेटा राजकुमार राम की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद भभुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो रो होकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था। नरोतापुर मोड़ के समीप दुर्गावती की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने उसके भाई को जोरदार धक्का मारते हुए भाग निकला। धक्के से उसका भाई बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल भभुआ लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article