अधेड़ किराना दुकानदार की गला दबाकर एवं पत्थर से कुचलकर हत्या,आरोपित गिरप्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पहुंच पथ पर गरैया वैभव होटल के सामने किराना दुकान संचालक झंडापुर थाना क्षेत्र के झंडापुर शेख टोला निवासी मोहम्मद फारूक का क्षत विक्षत अवस्था में शव बरामद हुआ परबत्ता पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। वही घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दिया। जानकारी के अनुसार मृतक मोहम्मद फारूक पिछले कई वर्षों से परबत्ता थाना क्षेत्र के वैभव होटल व पेट्रोल पंप के सामने में किराना का दुकान संचालन करता था। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात उसके गांव के ही तीन व्यक्ति के द्वारा दुकान पर से बुलाकर उसे कहीं ले जाया गया। वही शुक्रवार शाम किराना दुकानदार का शव होटल से 200 मीटर आगे फेंका हुआ बरामद हुआ। मृतक के पुत्र महताब आलम ने बताया कि सुबह तक नहीं मिला तो अचानक फोन आया कि आपके पिताजी का शव होटल के 200 मीटर आगे फेंका हुआ है जिस पर हम लोगों ने वहां पर पहुंच कर देखा तो सर पर पत्थर से प्रहार कर एवं गला दबाकर हत्या किया गया है। वही घटना स्थल के पास से एक गमछा भी बरामद हुआ है। ऐसे परबत्ता पुलिस के द्वारा तत्काल मृतक दुकानदार को बुलाने वाले एक व्यक्ति झंडापुर निवासी मोहम्मद फूलो उर्फ फूल खान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही इस घटना को लेकर के मृतक के पुत्र मोहम्मद महताब आलम ने बताया कि झंडापुर के तीन व्यक्ति के द्वारा ही बुलाकर उसकी हत्या किया गया है। ऐसे पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। देर शाम तक पोस्टमार्टम की तैयारी परबत्ता पुलिस द्वारा की जा रही थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article