अब कस्तूरबा विद्यालयों में लड़कियों के एडमिशन लिए ये नियम होगा लागू,दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षक किए गए नियुक्त…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पटना जिले के छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दिव्यांग लड़कियों के लिए 25-25 सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। बता दे की सभी विद्यालयों में छह से 18 वर्ष की लड़कियां विभिन्न कक्षाओं में नामांकन ले सकती हैं। वहीं स्कूल में दिव्यांग लड़कियों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक दिव्यांग लड़कियों को चिन्हित कर उनका नामांकन कराना सुनिश्चित करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिले के पटना सदर, पुनपुन, अथमलगोला, दनियावां और मनेर के (टाइप-एक और टाइप-चार विद्यालय) कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दिव्यांग लड़कियों के नामांकन के लिए 25-25 सीटें निर्धारित हैं, लेकिन इन विद्यालयों में नामांकन लेने वाली दिव्यांग लड़कियों की संख्या बहुत कम है, जबकि इन विद्यालयों में श्रवणबाधित और दृष्टिबाधित लड़कियों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article