अब मेट्रो बनने से शहरवासियों को मिलेगी जाम से मुक्ति, नहीं होगी दिक्कत….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- राज्य मंत्रिमंडल ने मुजफ्फरपुर समेत चार शहरों में मेट्रो को सैद्धांतिक सहमति दी है। गुरुवार को इस निर्णय के बाद जाम से जूझने वाले शहरवासियों में आशा की एक किरण जगी है। स्मार्ट सिटी को मेट्रो की सुविधा मिलने से जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही यातायात सस्ती और सुगम होगी।

यदि मेट्रो का विस्तार नगर परिषद एवं नगर पंचायत के साथ-साथ आसपास के शहरों तक हुआ तो इसका लाभ उत्तर बिहार के लोगों को भी मिल सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

संभावना जताई जा रही है कि मेट्रो को जिले के सभी नगर निकायों से जोड़ा जा सकता है। इसमें नगर निगम के अधिकतर वार्ड के साथ मुशहरी, बोचहां में शामिल अभियोजना क्षेत्र को जोड़ा जा सकता है। तीन नगर परिषदों में कांटी व मोतीपुर को जोड़ने की अधिक संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article