मुंगेर मे शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला,वासुदेवपुर थाना के 05 सिपाही घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK मुंगेर:  वासुदेवपुर थाना की गश्ती टीम पर चंडीस्थान साहनी टोला के ग्रामीणों ने हमला कर शराब के नशे में पकड़ाए आरोपी को जबरन छुड़ा कर भगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा हुए पत्थरबाजी में जहां वासुदेवपुर थाना का गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गश्ती में शामिल वासुदेवपुर थाना के पीटीसी अनिल सिंह, पीटीसी सुनील कुमार सहित 05 पुलिस जवान आंशिक रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस को वापस लौटना पड़ा। बाद में घायल पांचों पुलिस जवानों को देर रात सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। इस मामले में घायल पीटीसी जवान अनिल सिंह के बयान पर वासुदेवपुर थाना में पुलिस पर हमला करने, पुलिस अभिरक्षा से आरोपी को जबरन छूड़ा ले जाने तथा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 13 नामजद सहित 12-13 अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 02 नामजद अभियुक्त विक्की साहनी और अमन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर थाना को चंडीस्थान साहनी टोला के समीप शराब पीकर हंगामा किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर वासुदेवपुर थाना की गश्ती टीम साहनी टोला पहुंची। जहां जितेन्द्र उर्फ लोलो साहनी शराब पीकर हंगामा करते पाया गया। ब्रेथ एनेलाइजर से जांच में शराब की पुष्टि होने पर जब पुलिस उसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाने लगी तभी करीब 20-25 की संख्या में ग्रामीण जिसमें महिलाएं अधिक थी एकत्रित हो गई। और पुलिस पर हमला करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी की घटना के बीच पुलिस अभिरक्षा में पकड़ाए आरोपी जितेन्द्र उर्फ लोलो को भीड़ ने पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया। पत्थरबाजी की घटना में वासुदेवपुर थाना के पीटीसी अनिल सिंह, पीटीसी सुनील कुमार सहित गश्ती में शामिल 03 अन्य पुलिस जवान पत्थर लगने से आंशिक रूप से घायल हो गए। जबकि पत्थर लगने से पुलिस गश्ती वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ग्रामीणों का उग्र रूप देख पुलिस वहां से वापस लौट गई। बाद में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घायल पीटीसी अनिल सिंह के बयान पर जितेन्द्र उर्फ लोलो साहनी, विक्की साहनी, अमन साहनी सहित 13 नामजद और 12-13 अज्ञात लोगों विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने 02 नामजद क्रमश: विक्की साहनी और अमन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article