असामाजिक तत्वों ने ठाकुरवाड़ी में ठाकुर जी और अन्य भगवानों की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मुंगेर में बीती रात असामाजिक तत्वों ने ठाकुरवाड़ी में ठाकुर जी और अन्य भगवानों की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त । सुबह ठाकुरवाड़ी को पूजा के लिए खोलने के बाद पाया की मूर्तियां है क्षतिग्रस्त । जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।

 

कसीमबाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर स्थित पुरानी ठाकुरवाड़ी को को आज सुबह जब पूजा के लिए खोला गया तो पाया की ठाकुरवाड़ी के अंदर स्थापित भगवान कृष्ण सहित हनुमान और गणेश भगवान को प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जिसके बाद इस बात की सूचना स्थानीय लोगों सहित थाना को दी गई । वहीं सूचना के बाद प्रशिक्षु डीएपी के नेतृत्व में कोतवाली थानाध्यक्ष और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है । वहीं इस मामले में ठाकुरवाड़ी के केयरटेकर ने अशोक सिन्हा ने बताया की यह ठाकुरवाड़ी लगभग 250 साल पुरानी है ।

 

और इसे तोड़ कर नया बनवाया जा रहा था । पर आज सुबह जैसे ही मंदिर को पूजा के लिए खोला गया तो पाया की ठाकुर जी सहित अन्य दो भगवानों की प्रतिमाओं को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिसके बाद इस बात की सूचना पुलिस और लोगों को दी गई ।

 

और जांच करने आए कोतवाली थानाध्यक्ष डीके पाण्डे ने बताया की सूचना पे पुलिस पहुंची है मामले को ले एफएसएल और डॉग स्कावड को को बुला इस मामले की सघन जांच की जा रही है । साथ ही आस पास में लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाला जा रहा था दोषी कोई भी हो पुलिस कार्रवाई करेगी ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article