आज का राशिफल महत्वपूर्ण जानिए ग्रहण का दशा और दिशा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। चंद्रमा सांयकाल तक सिंह राशि में बनेंगे तत्पश्चात केतु के साथ कन्या राशि में संयोग करेंगे। सूर्य और शनि कुंभ राशि में। बुध, शुक्र, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। किसी तरीके की स्किन से संबंधित या नसों से संबंधित परेशानी हो सकती है। रिस्क मत लीजिएगा। हरी वस्तु का दान करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- कलह से बचें। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम,संतान में थोड़ी दूरी है, लेकिन सामान्य बना रहेगा। व्यापार आपका मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं और किसी भी तरीके से निवेश वर्जित रहेगा। जुबान पर काबू रखना है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- ऊर्जा के स्तर का उतार-चढ़ाव आपको घबराहट, बेचैनी देगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापारिक प्रसार अभी रोक दें। फिर भी व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- अपमानित होने का भय परेशान करेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। भाग्य में भरोसा करके इन दिनों काम नहीं किया जा सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- रिस्क लेने लायक समय नहीं है। समय प्रतिकूल है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम। संतान और प्रेम की स्थिति भी मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article