आज जेपी नड्डा का जन्मदिन: पल्वी राज कंस्ट्रक्शन और न्यूज पीआर के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं, पटना में जन्मे जे.पी नड्डा के बारे में जानिए कुछ बातें

Patna Desk

डेस्क। आज भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्छ जेपी नड्डा अपना 61वां जन्मदिन है। वहीं पल्वी राज कंस्ट्रक्शन और न्यूज पीआर के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं और बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने नड्डा की लंबी उम्र की भी कामना की।

नड्डा का जन्म ब्राह्मण परिवार में 2 दिसंबर सन् 1960 में बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और बी.ए की डिग्री पटना के कॉलेज से हासिल की है। वहीं इन्होंने एलएलबी (LLB) की डिग्री हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से प्राप्त की।

बता दें कि जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। नड्डा पहले आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी और बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य के तौर पर छात्र और युवा राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े थे।उन्हें बाद में हिमाचल में विधायक चुना गया, जहां उन्होंने मंत्री के रूप में सेवाएं दीं। एक अनुभवी संगठनात्मक नेता नड्डा 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी थे।

Share This Article