आत्महत्या के लिए लड़की ने पहाड़ से लगाई छलांग, झाड़ियां में अटकी 45 मिनट बाद निकाला गया, हालत नाजुक।

Patna Desk

 

हिरण्य पर्वत के शिव मंदिर के पीछे सोमवार की शाम किशोरी आत्महत्या करने के लिए पहाड़ से नीचे कूद गयी। नीचे गिरने की बजाय वह बीच में ही झाड़ियों में अटक गयी। शोर सुनकर जमा हुए स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लड़की एक युवक के साथ पहाड़ पर आयी थी। दोनों शिव मंदिर के पीछे थे। दोनों की बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इसके बाद किशोरी पहाड़ से नीचे कूद पड़ी। इसके बाद युवक वहां से भाग निकला। शोर मचाने पर स्थानीय लोग जमा हुए। कुछ साहसी युवक पहाड़ से नीचे उतरे और किशोरी को झाड़ियों से निकालकर उपर लाया गया। सूचना पाकर पहुंचे 112 वाहन के कर्मियों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां से रेफर कर दिया गया। किशोरी की हालत नाजुक बतायी जाती है। सुबह से लेकर शाम तक ब्राउन शुगर व गांजा पीने वाले युवकों व किशोरों की भीड़ लगी रहती है। इनकी वजह से तो कई बार शिव मंदिर में पूजा करने वाली महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

Share This Article