छह पुड़िया हीरोइन के साथ मोहनिया थाने की पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर,छह पुड़िया हीरोइन के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के मोहनिया थाने की पुलिस ने की है। मोहनिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के उसरी गांव से छह पुड़िया हीरोइन के साथ मोहनिया वार्ड 14 निवासी नागेन्द्र पाण्डेय का पुत्र प्रमोद कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। थाने में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हीरोइन तस्करी मामले में कागजी कार्रवाई की गई। कागजी कार्रवाई करने के बाद मोहनिया थाने की पुलिस ने हीरोइन तस्करी मामले में पकड़े गए प्रमोद कुमार पाण्डेय का मेडिकल जांच कराया। मेडिकल जांच कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हेतु न्यायिक हीरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी मोहनिया थाने की पुलिस ने दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article