आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ अभियान के साथ दिख रहा भारत बंद का असर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ अभियान के तहत द ग्रेट भीम आर्मी एवम कई अन्य संगठनों द्वारा आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। बंद के दौरान मे बिहार शरीफ के अस्पताल चौक देवीसराय मोड़ व अन्य जगहों पर लोगों द्वारा वाहनों का आवागमन भी प्रभावित किया।संगठनों के द्वारा देवीसराय चौक को जामकर आगजनी की। प्रदर्शनकारियों ने जेसीबी मशीन के ऊपर चढ़कर हंगामा करते हुए जहानाबाद बिहार शरीफ,पटना रांची रोड, नवादा बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग को जामकर जमकर हंगामा किया।

द ग्रेट भीम आर्मी, आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ संघर्ष समिति, ऑल बिहार अंबेदकर कल्याण संघ समेत कई संगठनों के लोगों ने बंद किये की घोषणा की है। अनुसूचित जाति जन जाति आरक्षण में क्रीमी लेयर के विरोध में बंद का आयोजन किया गया है। लोगों ने कहा कि यदि उनके अधिकारों को छीना जाएगा तो और उग्र भी आंदोलन करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article