टोटो की टक्कर से वृद्ध किसान की मौ/त, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,एक दर्दनाक सड़क हादसे में भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी 72 वर्षीय वृद्ध किसान रामदुलार मंडल की मौत हो गई जब रामदुलार मंडल भागलपुर से मार्केटिंग कर अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान अकबरनगर चौक के पास NH-80 पार करते समय एक तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें टक्कर मार दी हादसे में उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध मौके पर ही अचेत हो गए वहीं टोटो चालक रामदुलार मंडल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर तो पहुंचा, लेकिन वहां से फरार हो गया घायल अवस्था में परिजन उन्हें इलाज के लिए मायागंज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी मौत हो गई मृतक के पुत्र अमरजीत मंडल ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से जानकारी मिली कि उनके पिताजी सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके पिताजी को एक टोटो ने धक्का मारा था अमरजीत ने यह भी कहा कि टोटो चालक की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि वह इलाज के लिए मेरे पिताजी को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से चुपचाप फरार हो गया मायागंज अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की कि सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां एक टेंपो स्टैंड है, जहां ऑटो-टोटो चालकों से अवैध वसूली होती है इसी कारण कई वाहन चालक तेज रफ्तार में भागने की कोशिश करते हैं और ऐसे हादसे होते हैं बरारी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही अकबरनगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और टोटो चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है ग्रामीण साधु मंडल ने कहा कि रामदुलार मंडल एक मेहनती किसान थे और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी उनके असामयिक निधन से गांव और परिवार में शोक की लहर है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article