इनर व्हील क्लब ऑफ पटना ने जरूरतमंदों के बीच डोनेट किया व्हील चेयर।

Patna Desk

 

दिनांक १०.०५.२३ को इनर व्हील क्लब ऑफ पटना ने अपने डिस्ट्रिक चेयरमैन विजिट कार्यक्रम के दौरान स्काडा भवन के समीप अपने पैरो से चलने में असहाय कुछ लोगो को व्हील चेयर डोनेट कर उनके जीवन में कुछ खुशियां लाने का एक सफल प्रयास किया, व्हील चेयर पाने पर लाभान्वित बहुत ही खुश नजर आए। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा श्वेता झा के साथ सचिव संध्या सिन्हा,पीपी विभा चरणपहारी ,वीना मित्तल,उर्मिला अग्रवाल,निकिता ,कंचन, निवा प्रसाद ,कुमकुम वैश्यकार तथा कई अन्य सदस्याओं ने अपना योगदान दिया।

बता दूं की इनर व्हील संस्था विश्व की दूसरी सबसे बड़ी महिलाओं की संस्था है जो समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर अपने सराहनीय कार्यों को पूरा करतीं रही है और एक पहचान बनाई है।कार्यक्रम की जानकारी क्लब की एडिटर संजुला वर्मा के द्वारा दी गई।

Share This Article