- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK -भागलपुर बांका अमरपुर थाना क्षेत्र के रायपोखर नंदलालपट्टी गांव में पैतृक संपत्ति के बंटबारा को लेकर विवाद में चचेरे भाई ने अमरेश कुमार सिंह को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने अमरेश कुमार सिंह को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सुचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची अमरपुर थाने की पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

