इस जिले में चल रहा अभियान, बिजली चोरी करने वाले को बक्शा नहीं जायेगा…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- विद्युत उपकेंद्र सुदनीपुर से संबद्ध गांवों में गुरुवार को चेकिंग अभियान चला। इस दौरान छह लोग चोरी से और 14 उपभोक्ता क्षमता से अधिक बिजली का उपभोग करते गए। जिनके विरुद्ध विभागीय थानें में एफआइआर दर्ज कराई गई।

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड अजय मौर्य ने खंड क्षेत्र के अवर अभियंताओ को निर्देशित किया कि मीटर रीडरों, टीजी-2 लाइनमैनों के साथ चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे लोगों पर कार्रवाई करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ सुदनीपुर, जोमा, बक्सपुर, मेजवां में चेकिंग की। सात उपभोक्ताओं के कनेक्शन क्षमता में वृद्धि की गई। वहीं, चोरी से बसमर्सिबल चला रहे तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article