उत्पाद विभाग की बड़ी करवाई आम से लदे पिकअप मे शराब की बड़ी खेप बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -बिहार में शराबबंदी कानून लागू यह बातें प्रशासनिक लोग अक्सर ही कहते हुए कहीं ना कहीं नजर आ जाते लेकिन हकीकत कुछ और ही है। आए दिन पुलिस के द्वारा सूबे के विभिन्न जगहों से शराब की बड़ी-बड़ी खेप जप्त की जाती रही है ताजा मामला सामने आया है कटिहार जिले से जहां फलों के राजा आम और अंग्रेजी शराब की कुछ और ही कहानी बता रही है।

मामला कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुर तुलसी कॉलेज के समीप का बताया जा रहा है जहां एक पिकअप वैन मे लेकर पश्चिम बंगाल के मालदा से बिहार के समस्तीपुर जिले के रोशरा बाजार लेकर जा रही थी तभी उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिलती है की आम से लदे पिकप वैन में शराब की एक बड़ी खेप कटिहार के रास्ते जा रही उत्पाद विभाग पुलिस के द्वारा आम से लदे पिकअप को देर रात्रि चेक करने पर विभिन्न ब्रांड के 533 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी कीमत लगभग ढाई से तीन लाख रुपए बताई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article