- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ राजद कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा 5 जुलाई को की जाएगी, लेकिन सूत्रों के अनुसार लालू यादव एक बार फिर इस जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं।
इस बार चुने जाने पर वे 13वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।पार्टी में नेतृत्व को लेकर चल रही तमाम अटकलें समाप्त हो गई हैं। राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने रविवार को स्पष्ट रूप से कहा कि लालू प्रसाद यादव ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता व नेता लालू यादव के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास रखते हैं और इस मुद्दे पर किसी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
