एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के पक्ष में सम्राट चौधरी और मांझी ने किया जनसभा को संबोधित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

भागलपुर -लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर सर गर्मी काफी तेज है जिसको लेकर हर पार्टी के वरीय नेता हर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं वही भागलपुर में 26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव सुनिश्चित है जिसको लेकर एक तरफ जहां एनडीए के प्रत्याशी अजय मंडल हैं तो वहीं दूसरे तरफ महागठबंधन के प्रत्याशी अजीत शर्मा है आज एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल को लेकर जनसभा का आयोजन किया गया भागलपुर नाथनगर के बहादुरपुर दुर्गा मंदिर के मैदान में एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के पक्ष में एनडीए के प्रचारक उपमुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जनसभा को संबोधित किया, एक तरफ जहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा वहीं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी जमकर महागठबंधन के कार्यशैली पर कर लगाई उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी देश की सुरक्षा से लेकर कई मुद्दों पर काम कर रही है और महागठबंधन सिर्फ बहलाने फुसलाने का काम कर रही है जनता जवाब देगी और इस बार फिर से अजय मंडल को यहां के लोग भारी बहुमत से जीताएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article