आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला की मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर:  आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला की मौत हो गई। इस घटना में कुल दो लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के बताई जाती है। अधौरा थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव के एक ही घर के भगवान यादव की पत्नी सुमन देवी एवं बुधराम यादव की पुत्री अमृता कमारी सिकरवार गांव के  उत्तर दिशा कोयलिया डीह खेत पर हुआ खेत पर गेहूं काट रही थी। इसी दौरान बारिश होने लगा और बिजली तड़कने लगी।

इसके बाद गेहूं काट रही दोनों महिला बगल में एक आम के पेड़ के नीचे बैठ गई। इसी दौरान ऊपर से आकाशीय बिजली महिलाओं के ऊपर गिरा और इस घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई। लोग मौके पर पहुंचे तो देखें कि दोनों महिलाओं की मौत हो गई है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कागजी कार्रवाई करते हुए दोनों के शव को कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article