- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK -भागलपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाईल बरामदगी हेतु निर्देश दिया गया है। इस पर अमल करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में कार्य कर रही डी०आई०यू० टीम एवं थाना ने वर्ष 2024 में द्वितीय फेज में आज कुल-30 मोबाईल जिसकी कीमत करीब 4.50 लाख रूपये को बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया गया।
बता दें कि भागलपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में 304 मोबाईल, 2024 के प्रथम फेज में 25 मोबाईल तथा आज 30 मोबाईल अर्थात कुल-359 मोबाईल जिसकी कीमत करीब 50 लाख को बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाइल पाकर कई लोगों के चेहरे खिल उठे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
