एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत मुंगेर पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती बोले बिहार का भविष्य है चिराग पासवान!

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 का समय जैसे जैसे नजदीक आते जा रहा है। वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मी तेज होते जा रही है । गठबंधन में सीटों के बंटवारा और सरकार बनने के बाद सरकार मे हिस्सेदारी को ले सभी दलों में मंथन शुरू हो गया है।

इस क्रम में अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत मुंगेर पहुंचे जमुई संसदीय क्षेत्र के लोकजन शक्ति पार्टी (र) से सांसद अरुण भारती ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि , पार्टी 243 पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है । Nda गठबंधन में जीन सीटों पर वह चुनाव लड़ेगा वहां रणनीति के तहत काम करेगी । जहां सहयोगी पार्टी लड़ेगी वहां पार्टी उन दलों को मदद करेगी । चिराग पासवान को ले कहा कि बिहार की जनता उनसे काफी उम्मीद और अपेक्षा रखती है जनता उन्हें बिहार के भविष्य के रूप में देखती है । जनता और पार्टी के कार्यकर्ता चाहते है कि चिराग पासवान बिहार में एक बड़ी भूमिका में आएं । पर हम गठबंधन में है गठबंधन की अपनी मर्यादा है। सीटों के बारे मे विचार हो जाय तो फिर पार्टी कार्यकर्ता और जनता अगर चाहेगी तो चिराग पासवान को बिहार में चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article