कटिहार पुलिस ने 24 घंंटे के अंदर नाबालिग हत्याकांड का खुलासा किया , दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के अंदर सहायक थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की निर्मम तरीके से हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। बता दे की इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक विधि विरुद्ध बालक भी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

मालूम हो कि, पिछले 11 फरवरी से लापता 14 वर्षीय किशोर की मंगलवार देर शाम सहायक थाना ओपी क्षेत्र के भेड़िया रहिका प्रेम गैस एजेंसी के समीप झाड़ियों से मृत अवस्था में किशोर का शव बरामद हुआ था।  और इसके बाद आसपास में डर का माहौल बन गया । आक्रोशित परिजनों ने आज बुधवार को कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग को अवरुद्ध करते हुए आगजनी कर अपराधी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया था।

एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि घटना में संलिप्त 2 अपराधियों में 22 वर्षीय करण चौहान पिता प्रकाश चौहान सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रायका वार्ड संख्या दो का निवासी है, वहीं दूसरा विधि विरुद्ध नाबालिग है। स्थानीय स्तर पर शराब के डिलीवरी बॉय के रूप में मृतक के काम करने की चर्चा और इसी के लेनदेन को लेकर हत्या के बात पर कटिहार एसपी ने जांच करने की बात कही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article