भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी निरहुआ-आम्रपाली: क्या है इनके रिश्ते का सच? जानिए निरहुआ का साफ जवाब

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर कई बार फैंस उन्हें शाहरुख-काजोल की जोड़ी के रूप में देखते हैं। यही वजह है कि अक्सर लोग यह सवाल उठाते हैं – क्या इन दोनों के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता है या कुछ और भी?

हाल ही में जब निरहुआ एक इंटरव्यू के दौरान पहुंचे, तो एक रिपोर्टर ने बिना लाग-लपेट के सवाल दागा – “आम्रपाली से आपका क्या चक्कर है?”
इस सवाल पर पहले तो निरहुआ मुस्कराए, फिर बड़े ही सहज और मजेदार अंदाज़ में जवाब दिया।

“लोगों की कल्पना है, सच्चाई नहीं” – निरहुआ

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

निरहुआ ने हंसते हुए कहा,
“जो हमारे दर्शक हैं, वही चक्कर बना लेते हैं। पहले जब मैं पाखी जी के साथ फिल्में करता था, तब लोग कहते थे – भौजी को बुलाओ। अब जब आम्रपाली जी के साथ फिल्में करता हूं और आजमगढ़ चुनाव प्रचार में जाता हूं तो लोग नारे लगाते हैं – ‘निरहुआ जिंदाबाद, आम्रपाली भौजी जिंदाबाद’। तो मैं सोचता हूं कि भाई, आप क्यों किसी का जीवन खराब कर रहे हैं? मैं शादीशुदा हूं, मेरे दो बच्चे हैं – यही सच्चाई है। आम्रपाली बहुत अच्छी कलाकार हैं और मेरी अच्छी दोस्त हैं, बस इतना ही।”

आम्रपाली का करियर शुरू हुआ था निरहुआ के साथ

आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में आई सुपरहिट फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इस फिल्म की फ्रेंचाइज़ी के अन्य पार्ट्स के साथ-साथ ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ जैसी कई हिट फिल्में दीं।

हालांकि आम्रपाली ने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, रितेश पांडे और अरविंद अकेला ‘कल्लू’ जैसे स्टार्स के साथ भी काम किया है, लेकिन दर्शकों के बीच उनकी सबसे ज्यादा पसंदीदा जोड़ी निरहुआ के साथ ही मानी जाती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article