कांग्रेस का आरोप कुछ का साथ, कुछ का विकास, सबके साथ विश्वासघात, यही है भाजपा यानी भ्रष्ट जुमला पार्टी।

Patna Desk

 

गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने भाजपा को भ्रष्ट जुमला पार्टी बताते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार के खिलाफ ” आरोप पत्र ” जारी किया है, जिसे 26 जनवरी 2023 से ” हाथ से हाथ जोड़ो ” अभियान के तहत देशभर के गांव, बूथ स्तर तक इस आरोप पत्र एवम् राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव के संदेश को घर_ घर, जन_ जन में वितरित किया जाएगा।

आज गया शहर के स्थानीय वार्ड नंबर 46, स्वराज्यपुरी केंदुई में जहां 101 वर्ष पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि साकेत सिंह उर्फ भगत सिंह, ओंकार नाथ सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, उदय शंकर पालित, शिव कुमार चौरसिया, सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, मो आफताब खान, मो समद, असरफ इमाम, आदि ने शहीद स्थल पर माल्यार्पण करते हुए ” हाथ से हाथ जोड़ कर कहा की कहा की मोदी सरकार देश में कुछ लोगो का साथ, खुद का विकास एवम् सबके साथ विश्वासघात वाली नीति पर काम कर रही है।

नेताओ ने कहा की देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ महंगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी, आपसी भाईचारा का आभाव, संवैधानिक संस्थानों के साथ सरकार द्वारा छेड़ छाड़ आदि से देशवासी त्राहि, त्राहि कर रहे हैं।

नेताओ ने कहा की विश्व के लोकतंत्र के इकलौता महानायक राहुल गांधी जी ने ऐतिहासिक 3570 किलोमीटर का भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में पूरा कर देश के किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाएं, बच्चे, बूढ़े से रूबरू होते हुए करोड़ों लोगो से सीधा संवाद करने का काम किए है। नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी का ” हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ” कार्यक्रम 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा, जिसका आगाज एवम् जनजागरण अभियान शुरू किया गया।

Share This Article