किन्नरों से माफी मांगते दिखी पुलिस,फिर जमकर पिटाई, देखिए….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- जमुई से एक चौंकाने वाली  घटना सामने आई है। बता दे की जहां किन्नरों ने दो पुलिस जवान पर देर रात घर में घुसकर बदसूलकी करने का आरोप लगाया है। बता दे की इस मामले में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में  पुलिस जवानों का कहना है कि वो रास्ता भटक गए थे। वहीं उन्हें बंधक बना लिया गया। वहीं इस मामले में DSP ने कहा है कि उन्हें किन्नरों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है, फिलहाल वे मामले की जांच कर रहे हैं।

ये मामला जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के चितोचक के सुंदरनगर इलाके में का है। जहां कथित तौर पर झाझा थाना के दो पुलिस जवान ने किन्नरों के घर देर रात घुसकर जबरन बदसूलकी करने का प्रयास किया है। पुलिस जवान के बदसूलकी के बाद सभी किन्नर एकजुट होकर दोनों पुलिसकर्मी को पकड़ने की कोशिश किए, तभी दोनों पुलिसकर्मी भागने लगे। इस दौरान किन्नरों ने दौड़ा कर एक पुलिसकर्मी को पकड़ लिया। वहीं एक अन्य पुलिस जवान में जान बचाने के डर से एक कुंआ में छलांग लगा दिया। जिसके बाद किन्नरों ने दोनों पुलिस के जवान को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई कर दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article