AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सोनपुर मेले में सहकारिता का जलवा ,राम कृपाल यादव ने खोला मंडप, 15 स्टॉलों पर दिखेगा बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का दम !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : –  सोनपुर मेले में बिहार के सहकारिता क्षेत्र की ताकत, किसानों की तरक्की और ग्रामीण उद्यमिता की झलक देखने को मिल रही है। ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में सहकारिता मंडप का उद्घाटन सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने किया। यहां 15 स्टॉलों के जरिए सहकारी समितियों की उपलब्धियां, सरकारी योजनाएं, किसानों के उत्पाद और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

सोनपुर मेले में स्थापित सहकारिता मंडप में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बुनकर सहकारी समितियां, मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण, शहद उत्पादन, ग्रामोद्योग, सहकारी बैंकिंग, सब्जी विपणन, किसान उत्पादक संगठन यानी एफपीओ और भारत टैक्सी जैसी पहल को जगह दी गई है। अलग-अलग जिलों की समितियां अपने उत्पाद और कामकाज के जरिए सहकारिता की ताकत लोगों तक पहुंचा रही हैं।

उद्घाटन के मौके पर सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार में सहकारिता आंदोलन को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए सहकारिता नीति 2026 लागू की गई है। सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं को सहकारिता से जोड़कर आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। सात निश्चय-3 के तहत सकरी में सहकारी चीनी मिल और सह-विद्युत उत्पादन इकाई के साथ रैयाम में आदर्श शुगर कॉम्प्लेक्स विकसित करने की पहल की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मंत्री ने बताया कि हर थाली में बिहारी तरकारी के लक्ष्य के तहत 534 प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियां और 8 क्षेत्रीय संघ बनाए गए हैं, जिनसे 1 लाख 18 हजार से अधिक किसान जुड़ चुके हैं। सब्जी क्षेत्र के लिए 106 करोड़ 39 लाख रुपये की योजनाएं स्वीकृत हैं। वहीं, खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में साधारण धान का एमएसपी 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है और खरीद के 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का दावा किया गया है।

राज्य में 7,452 गोदाम बन चुके हैं, जिनकी भंडारण क्षमता करीब 19.95 लाख मीट्रिक टन है। सहकारिता में सहकार पहल के तहत दुग्ध समितियों, पैक्स और सब्जी उत्पादक समितियों को बैंक मित्र बनाया जा रहा है। वहीं, सहकारी बैंकों का सीबीएस अपग्रेडेशन भी पूरा किया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More