केके पाठक का फिर चला डंडा, अब 500 से अधिक हेडमास्टर पर एक्शन की तैयारी…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के आदेश पर बिहार के लापरवाह शिक्षकों पर लगातार गाज गिर रही है। एक बार फिर से विभागीय आदेश का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दे की को विभागीय आदेश की अवहेलना करने वाले गोपालगंज के 577 हेडमास्टर है। इस हरकत से अब वो निशाने पर आ गए हैं और उनके खिलाफ एक्शन की शुरू हो गया है।

गोपालगंज जिले के ये सभी 577 हेडमास्टर केके पाठक के आदेश के बावजूद स्कूलों में ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम का आयोजन नहीं करावा रहे थे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने इन सभी हेडमास्टरों से शो-कॉज पूछा है। शिक्षा विभाग के पोर्टल पर मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक के कुल 1889 स्कूल हैं। इसमें से 1312 विद्यालयों में ‘सुरक्षित शनिवार’ का कार्यक्रम हुआ है लेकिन 577 स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजित नहीं कराया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article