केके पाठक ने पेंशन को लेकर दिया बड़ा फैसला,अब इतने शिक्षक और कर्मचारियों को मिलेगा लाभ…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- केके पाठक ने फिर से एक नया फरमान दे दिया है। बता दे कि अक्सर उनके आदेश से शिक्षक या बच्चे परेशान होते थे। लेकिन इस बार केके पाठक ने राहत वाली खबर दी है । बता दे की राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों में सेवानिवृत्त करीब 42 हजार शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के पेंशन भुगतान की प्रक्रिया बदलेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तय किया है कि जितने भी सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी है, उनके बैंक खातों में विभाग द्वारा हर माह सीधे पेंशन की राशि भेजी जाएगी।

शिक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के ऊपर प्रतिमाह करीब 312 करोड़ रुपये खर्च किया जाता है। यह राशि विभाग द्वारा सभी विश्वविद्यालयों को उपलब्ध करायी जाती है। फिर यह पेंशन राशि विश्वविद्यालयों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों के बैंक खाते में भेजी जाती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

हालांकि, अब शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है कि पेंशन की राशि विश्वविद्यालयों के माध्यम से नहीं जारी किया जाएगा बल्कि सीधे लाभुकों के खाते में पेंशन की राशि भेजी जाएगी।

 

यहां बता दें कि विभाग द्वारा विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सीधे वेतन भुगतान की तैयारी की है। इस प्रस्तावित व्यवस्था के क्रियान्वयन को लेकर विभाग द्वारा हाल में विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के अफसरों को दो दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article