ब्लिंकिट के डिलीवरी राइडर्स की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित, ऑनलाइन ऑर्डर कैंसिल होने से ग्राहकों की बढ़ी परेशानी

Muskan Gupta

भागलपुर के आदमपुर थाना क्षेत्र में ब्लिंकिट कार्यालय के डिलीवरी राइडर्स अपनी कमाई में कमी को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं !


राइडर्स का आरोप है कि पिछले छह महीनों में उनका कमीशन लगातार घटा है पहले 3 किलोमीटर की डिलीवरी पर 35 से 36 रुपये मिलते थे, लेकिन अब सिर्फ 24 से 25 रुपये दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि 16 घंटे काम करने के बावजूद अब 700 से 800 रुपये ही कमाई हो रही है, जबकि पेट्रोल और गाड़ी के रखरखाव का खर्च भी उठाना पड़ता है !


राइडर्स ने कंपनी के तय मानकों के अनुसार मजदूरी और,

कमीशन में सुधार की मांग की है। हड़ताल के चलते ग्राहकों के ऑनलाइन ऑर्डर कैंसिल हो रहे हैं वहीं, टीम लीडर शंभू शंकर का कहना है कि वे केंद्रीय स्तर से अपडेट आने का इंतजार कर रहे हैं फिलहाल डिलीवरी सेवा प्रभावित है और राइडर्स अपनी मांगों पर अड़े हैं

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;–

Share This Article