खगड़िया में बड़ा धमाका: एक के बाद एक चार ब्लास्ट, बच्चे समेत एक दर्जन लोग झुलसे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में बड़ी ब्लास्ट की खबर सामने आ रही। जानकारी के मुताबिक टाऊन थाना क्षेत्र के बखरी बस स्टैंड के पास सीरियल बम ब्लास्ट होने से एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बता दें कि इस हादसा में कई बच्चे भी झुलस गए हैं। कूङा चुनने के दौरान यह बम धमाका हुआ है। कूङा के ढेर में प्लास्टिक में बम रखा हुआ था। वहीं बम के फटने से लगभग सात लोग जख्मी हो गए। जिसमें तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही।

घटना के बाद चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया और आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं बताया जा रहा कि घायलों में बच्चों की संख्या अधिक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही।

बताया जा रहा कि वैद्यनाथ सदा के परिवार के कुछ बच्चे मथुरापुर गांव से खिलौना समझकर कुछ सामान अपने घर में लाए थे। इसी दौरान घर में एक के बाद एक धमाके होने लगे। इस घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये है। इसके अलावा कुछ पड़ोसी भी घायल हुए हैं। फिलहाल ब्लास्ट कैसे हुआ इस बात की जानकारी नहीं मिंल पाई है। मामले की छानबीन जारी है।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article