खुले मंच से सम्राट चौधरी ने दहाड़ा, उड़ा दिया गर्दा, 2025 का ऐलान…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय नेता नहीं हुए शामिल, विधानसभा चुनाव को लेकर हो रहा मंथन, बन रही रणनीति मंच पर बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री विजय सिन्हा , केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के अलावा बीजेपी के केंद्रीय मंत्री और सांसद के अलावा बड़े नेता मौजूद.

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एसके मेमोरियल हॉल के सुशील मोदी सभागार में शुरु हो गई है. बिहार भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में कोई भी राष्ट्रीय नेता भी शामिल नहीं हुए हैं. तो वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को मंच पर जगह नहीं मिली है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विस्तारित प्रदेश कार्य समिति की बैठक में 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं शामिल है. बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के नेतृत्व में बैठक हो रही है.

बता दें बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित किया गया था लेकिन राजनाथ सिंह अस्वस्थ होने के चलते बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन का दौर जारी है. प्रदेश अद्यक्ष को लेकर केंद्रीय नेतृत्व मंथन कर रहा है. पटना शहर में पोस्टर लगाए गए हैं लेकिन पोस्टर में किसी भी केंद्रीय नेता का नाम बतौर मुख्य अतिथि नहीं दिखा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article