AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई नदियों में बढ़ा जलस्तर, आपदा प्रबंधन विभाग ने की सतर्कता की अपील

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में मानसून अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। राज्य के कई जिलों में लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस परिस्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

अधिकारियों के अनुसार, आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर उत्तर बिहार और तराई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यह पूर्वानुमान मानसून की रेखा के हिमालय की तराई की ओर स्थानांतरित होने और फिर दक्षिण की ओर मुड़ने के चलते जताया गया है।

कई नदियां उफान पर, बाढ़ की आशंका
राज्य में पहले से ही कई नदियों का जलस्तर सामान्य सीमा से ऊपर जा चुका है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच बाढ़ की स्थिति बनने की पूरी आशंका है। खासतौर पर उत्तर बिहार और सीमावर्ती तराई क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसी को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा है।

स्थानीय लोगों से अपील
प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही, जलभराव या तेज बहाव वाले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं।